Uncategorized

हजारीबाग के जेपी मेमोरियल हॉस्पिटल में 3 किलो का बड़ा ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया।

झारखंड के हजारीबाग से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। जेपी मेमोरियल हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए महिला मरीज के पेट से लगभग 3 किलो वजनी बड़ा ट्यूमर निकाला है। जानकारी के अनुसार दुखनी देवी, पति प्रधान ठाकुर, ग्राम एंदला, सिमरिया की निवासी हैं। वह पिछले करीब दो वर्षों से पेट दर्द की गंभीर समस्या से परेशान थीं। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनका अल्ट्रासाउंड कराया, जिसमें पेट में बड़ा ट्यूमर होने की पुष्टि हुई। स्थिति को गंभीर देखते हुए मरीज को अस्पताल में भर्ती किया गया और 13 जून 2026 को सर्जन डॉ. पी. एम. सिन्हा के नेतृत्व में सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने बताया कि मरीज पूरी तरह खतरे से बाहर है और उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। इस सफल सर्जरी में डॉ. पी. एम. सिन्हा के साथ असिस्टेंट सुशील कुमार, एएनएम बबीता कुमारी, चमेली कुमारी, मैनेजर राज कुमार एवं अस्पताल के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जेपी मेमोरियल हॉस्पिटल की इस उपलब्धि की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

रिपोर्ट मनोहर कुमार राज

Related posts

अररिया में एक और सनसनीखेज वारदात गला रेतकर 32 वर्षीय युवक की हत्या

बारिश भी नहीं रोक पाई तिरंगे के प्रति उत्साह, विद्यालयों में निकली तिरंगा यात्रा

prodoxy.ai@gmail.com

नौजवानों को अपने निवास पर ही मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर_अखिलेश

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment