CITY

पीलीभीत: बैंक ऑफ बड़ौदा में पुलिस का औचक सुरक्षा निरीक्षण, संदिग्धों से पूछताछ

पीलीभीत। जनपद में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में न्यूरिया हुसैनपुर थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में पुलिस ने विशेष सुरक्षा जांच अभियान चलाया।

चेकिंग अभियान के दौरान न्यूरिया हुसैनपुर थाने के सब-इंस्पेक्टर राम अवतार ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने बैंक परिसर में मौजूद संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी मौजूदगी का कारण जाना। साथ ही बैंक के सुरक्षा गार्डों के असलहों एवं उनसे संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की।

निरीक्षण के दौरान बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे, सायरन और अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया गया, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनी रहे।

एसआई राम अवतार ने कहा कि बैंकों और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण और चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

इस दौरान बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों ने पुलिस की सतर्कता की सराहना करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया।

रिपोर्ट: राजू सक्सेना, ब्यूरो चीफ, पीलीभीत।

Related posts

डबरा के विशाल शिवहरे बने MPPSC में OBC टॉपर

एटा: CO कीर्तिका सिंह ने किया पैदल गश्त।

prodoxy.ai@gmail.com

मृतक जेलकर्मी के परिवार को वित्तीय लाभ न दिलाने पर कनिष्ठ सहायक निलंबित

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment