CITY

प्रयागराज: इफको पुलिस चौकी परिसर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा, भक्तिमय माहौल में हुआ धार्मिक आयोजन

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र स्थित इफको पुलिस चौकी परिसर में बुधवार को शिवलिंग एवं भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा की विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। धार्मिक आयोजन के दौरान पूरा परिसर भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर नजर आया।

इस कार्यक्रम का आयोजन इफको पुलिस चौकी प्रभारी रितेश उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया। विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रों के बीच पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। मुख्य यजमान के रूप में चौकी प्रभारी रितेश उपाध्याय ने विधिवत पूजा की। इस दौरान “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

चौकी प्रभारी रितेश उपाध्याय ने कहा कि चौकी परिसर में शिवालय की स्थापना का उद्देश्य सकारात्मक, आध्यात्मिक और सौहार्दपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में फूलपुर थाना प्रभारी शेषनाथ पाल, उप निरीक्षक उमेश सिंह, उप निरीक्षक दिनेश सिंह यादव, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल संजय यादव, रामद्वार सरोज सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: हरफूल यादव, आर हिंदुस्तान टीवी न्यूज़, फूलपुर (प्रयागराज)

Related posts

बरेली में मिशन शक्ति फेज़-5.0 अभियान तेज, महिला बीट पुलिस ने गांव-गांव पहुंचकर किया जागरूक

prodoxy.ai@gmail.com

उपखण्ड क्षेत्र के 127 बूथों पर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल शुभारंभ

prodoxy.ai@gmail.com

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर रोक

Leave a Comment