ओरछा रोड। थाना ओरछा रोड पुलिस ने ग्राम पठापुर मौजा क्षेत्र में संचालित एक जुए के फड़ पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से जुआ खेलते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹87,300 नकद, ताश के पत्ते तथा 14 दोपहिया वाहन जब्त किए। जब्त की गई कुल संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम पठापुर मौजा अंतर्गत हार क्षेत्र में अवैध रूप से जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा। मौके पर जुआ खेल रहे 11 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। साथ ही, क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।
रिपोर्ट: राजवीर सिंह, ब्यूरो चीफ
