चौथ का बरवाड़ा (सवाई माधोपुर)। सवाई माधोपुर जिले की चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक गिरफ्तारी वारंटी और एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह तथा वृत्ताधिकारी रामधन जाट के सुपरविजन में थानाधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने पॉक्सो न्यायालय, सवाई माधोपुर के प्रकरण संख्या 02/2026 में वांछित गिरफ्तारी वारंटी मनीष (22) निवासी डिडायच को 12 जुलाई को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इसके अलावा, एमएमडीआर एक्ट एवं बीएनएस की धाराओं में दर्ज प्रकरण संख्या 175/2026 में वांछित आरोपी राजेश गुर्जर (27) निवासी गोलपुर, थाना बौंली को चौथ का बरवाड़ा कस्बे के पांवडेरा फाटक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी को भी नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, कांस्टेबल अनिल कुमार एवं बलराम की विशेष भूमिका रही।
रिपोर्ट: बृजेश त्रिवेदी
