CITY

नगरवासियों ने 25 पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं का किया सम्मान

तखतगढ़ | रिपोर्ट: कन्हैयालाल सोलंकी

तखतगढ़ नगर के मुठलिया भवन में नगरवासियों की ओर से पुलिस थाना तखतगढ़ में कार्यरत हेड कांस्टेबल सहित 25 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण पर भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में स्थानांतरित सभी पुलिसकर्मियों का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि तखतगढ़ में अपने सेवाकाल के दौरान इन पुलिसकर्मियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की सुरक्षा और सेवा में सराहनीय योगदान दिया। उनकी कार्यशैली और जनसेवा की भावना हमेशा याद रखी जाएगी।

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना पर भी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनसेवा करने की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में कबीर आश्रम के संत श्री अभयदास जी महाराज, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज नामा, थानाधिकारी शैतान सिंह चारण, प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह तंवर, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फुटरमल सुथार, ग्राम सेवा सहकारी समिति उपाध्यक्ष छगनलाल घांची, भामाशाह भरत सोनी, पार्षद भंवर मीणा, राजेश कुमावत, भाजपा नेता दिनेश कुमावत सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

शिवपुरी: एसपी की जनसुनवाई में पहुंचे 50 से अधिक फरियादी, अवैध डीजे पर कार्रवाई

prodoxy.ai@gmail.com

सिंगरौली जन विश्वास शिविर: समस्याओं का अंबार, कलेक्टर को सौंपा आवेदन।

prodoxy.ai@gmail.com

कोलारस वन क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज, दो ट्रैक्टर और दो कल्टीवेटर जब्त

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment