CITY

प्रयागराज के तीन रोइंग खिलाड़ियों का यूपी टीम में चयन, नेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम

प्रयागराज | शिवम् द्विवेदी, मण्डल हेड

प्रयागराज के लिए गर्व की बात है कि इलाहाबाद जिला रोइंग एसोसिएशन के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों शार्थक शंकर लाल श्रीवास्तव, रितेश निषाद और रोहित लोधी का चयन उत्तर प्रदेश रोइंग टीम में 27वीं सब-जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 5 से 9 अगस्त 2026 तक पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रवींद्र सरोवर लेक में आयोजित होगी।

उत्तर प्रदेश की ओर से इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल आठ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें प्रयागराज के तीन खिलाड़ियों का चयन जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल प्रेमियों और रोइंग समुदाय में खुशी का माहौल है।

प्रयागराज में रोइंग खेल को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट सिटी और नगर निगम प्रयागराज द्वारा करीब 1.20 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक रोइंग बोट उपलब्ध कराई गई हैं। इन संसाधनों से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास की सुविधाएं मिल रही हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर पर भी देखने को मिल रहा है।

खिलाड़ियों के चयन पर इलाहाबाद जिला रोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण वार्ष्णेय, पार्षद किरण जायसवाल, अवैतनिक सचिव दिव्यांशु निषाद, उत्तर प्रदेश रोइंग के सचिव सुधीर शर्मा, LNIPE प्रशिक्षक कार्तिकेय निषाद सहित अनेक पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related posts

हरदोई: युवती नकदी और जेवरात लेकर लापता, युवक पर शादी का झांसा देकर भगाने का केस दर्ज

prodoxy.ai@gmail.com

डीएम ने पिपराही प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

prodoxy.ai@gmail.com

Listen up: 3 Canadian fashion podcasts you should hear

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment