CITY

कोथलकुंड में वन विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, सागौन की बड़ी खेप जब्त

बैतूल। सावलमेंढा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोथलकुंड में वन विभाग ने गुरुवार को तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी जब्त की। कार्रवाई वन संरक्षक मधु व्ही. राज, वनमंडलाधिकारी अरिहन्त कोचर और उपवनमंडलाधिकारी भैंसदेही विजयेन्द्र सिंह जावरिया के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई के दौरान चेतराम लुहार के घर से सागौन की चिरान और लट्ठों सहित कुल 30 नग लकड़ी जब्त की गई, जिसकी मात्रा 0.309 घनमीटर बताई गई है। वहीं प्रकाश बडले के घर से 7 नग सागौन चिरान और संजू बडले के घर से 20 नग सागौन चिरान बरामद हुई। दोनों स्थानों से क्रमशः 0.027 और 0.161 घनमीटर लकड़ी जब्त की गई।

वन विभाग ने तीनों मामलों में नियमानुसार वन अपराध प्रकरण दर्ज किए हैं। जब्त काष्ठ को वन परिक्षेत्र कार्यालय में सुरक्षित रखा गया है। विभाग ने वन अपराधों पर नियंत्रण के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

रिपोर्टर: कमलाकर तायवाड़े

Related posts

पुश्तैनी जमीन के कथित फर्जी नामांतरण का मामला, पटवारी पर धमकी देने का आरोप

prodoxy.ai@gmail.com

खण्डार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, 60 पव्वे देशी शराब और बाइक जब्त

prodoxy.ai@gmail.com

उपखण्ड क्षेत्र के 127 बूथों पर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल शुभारंभ

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment