रिपोर्ट: मनोहर कुमार राज, ब्यूरो चीफ हजारीबाग, झारखंड

पतरातु। करमा महोत्सव के पावन अवसर पर पतरातु में आयोजित करमा महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से करमा पर्व की खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा कि करमा पर्व झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति, प्रकृति के प्रति आस्था और भाई-बहन के प्रेम का महत्वपूर्ण प्रतीक है। महोत्सव के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत और उत्सवी माहौल ने लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर आयुक्त आईएएस श्री ओम प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में वार्ड पार्षद श्री दीपरंजन, श्री कैलाश नायक, निशा सिन्हा, टिंकू वसीम खान, श्री भुलन राम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री नीरज कुमार, मोहम्मद गालीब, श्री विशाल वर्मा, दानिश और श्री मिथलेश सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
महोत्सव के दौरान सभी ने मिलकर करमा पर्व की परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
