CITY

बारां में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी

बारां। पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनाव को लेकर जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया 23 सितंबर को पूरी कर ली गई। जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय सभागार में आयोजित बैठक में जिला प्रमुख, पंचायत समिति प्रधानों सहित जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए सीटों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई।

बारां जिला परिषद के 29 वार्डों सहित जिले की सभी 10 पंचायत समितियों—मांगरोल, छीपाबड़ौद, केलवाड़ा, नाहरगढ़, शाहबाद, छबड़ा, अंता, बारां, किशनगंज और अटरू—के सदस्यों के लिए स्कूली बच्चों से लॉटरी निकलवाकर आरक्षण का निर्धारण किया गया।

पंचायत समिति प्रधानों के लिए हुई लॉटरी में बारां और किशनगंज अनारक्षित महिला, अटरू अनारक्षित, अंता ओबीसी, छबड़ा अनारक्षित महिला, शाहबाद अनारक्षित, नाहरगढ़ एसटी, केलवाड़ा एसटी महिला, छीपाबड़ौद एससी महिला और मांगरोल एससी वर्ग के लिए आरक्षित हुआ।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी भंवरलाल जनागल, चुनाव समन्वयक हीरालाल वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद राठौर, रिटर्निंग अधिकारी तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि महावीर हाड़ा और लाल सिंह मारन सहित अधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

जिला परिषद के 29 वार्डों का आरक्षण

  • अजा: वार्ड 8, 9, 21
  • अजा महिला: वार्ड 3, 6
  • अजजा: वार्ड 24, 27, 28, 29
  • अजजा महिला: वार्ड 2, 18, 25, 26
  • अपिव: वार्ड 20
  • अनारक्षित: वार्ड 5, 7, 10, 11, 12, 15, 17
  • अनारक्षित महिला: वार्ड 1, 4, 13, 14, 16, 19, 22, 23

पंचायत समिति बारां

  • अजा: 10, 11
  • अजा महिला: 3, 5
  • अजजा: 4
  • अजजा महिला: 2
  • अपिव: 9
  • अनारक्षित: 1, 8, 12, 15
  • अनारक्षित महिला: 6, 7, 13, 14

पंचायत समिति अंता

  • अजा: 5, 7
  • अजा महिला: 3
  • अजजा: 14
  • अजजा महिला: 13
  • अपिव: 12
  • अपिव महिला: 10
  • अनारक्षित: 2, 4, 6, 8
  • अनारक्षित महिला: 1, 9, 11, 15

पंचायत समिति छबड़ा

  • अजा: 2, 19
  • अजा महिला: 3
  • अजजा: 7, 9, 11
  • अजजा महिला: 8, 18
  • अपिव: 17
  • अनारक्षित: 1, 5, 12, 16
  • अनारक्षित महिला: 4, 6, 10, 13, 14, 15

पंचायत समिति छीपाबड़ौद

  • अजा: 12, 16
  • अजा महिला: 25
  • अजजा: 1, 6, 10
  • अजजा महिला: 2, 9, 13
  • अपिव: 8, 24
  • अपिव महिला: 21
  • अनारक्षित: 11, 14, 15, 17, 18, 19
  • अनारक्षित महिला: 3, 4, 5, 7, 20, 22, 23

पंचायत समिति मांगरोल

  • अजा: 7, 15
  • अजा महिला: 13
  • अजजा: 1, 14
  • अजजा महिला: 6
  • अपिव: 4
  • अनारक्षित: 3, 9, 11
  • अनारक्षित महिला: 2, 5, 8, 10, 12

पंचायत समिति अटरू

  • अजा: 1, 3
  • अजा महिला: 13, 17
  • अजजा: 2, 14
  • अजजा महिला: 9, 19
  • अपिव: 10
  • अनारक्षित: 5, 7, 8, 12, 18
  • अनारक्षित महिला: 4, 6, 11, 15, 16

पंचायत समिति शाहबाद

  • अजा: 5, 6
  • अजा महिला: 9
  • अजजा: 7, 8
  • अजजा महिला: 1
  • अपिव: 13
  • अनारक्षित: 4, 11, 14
  • अनारक्षित महिला: 2, 3, 10, 12, 15

पंचायत समिति किशनगंज

  • अजा: 1
  • अजा महिला: 14
  • अजजा: 2, 8
  • अजजा महिला: 4, 7
  • अपिव: 15
  • अनारक्षित: 6, 10, 11, 13
  • अनारक्षित महिला: 3, 5, 9, 12

पंचायत समिति केलवाड़ा

  • अजा: 12
  • अजा महिला: 11
  • अजजा: 1, 3
  • अजजा महिला: 2, 6
  • अपिव: 7
  • अनारक्षित: 4, 5, 13, 14
  • अनारक्षित महिला: 8, 9, 10, 15

पंचायत समिति नाहरगढ़

  • अजा: 14
  • अजा महिला: 7
  • अजजा: 10, 11
  • अजजा महिला: 3, 5
  • अपिव: 2
  • अनारक्षित: 4, 8, 9, 13
  • अनारक्षित महिला: 1, 6, 12, 15

संवाददाता: बलराम ओड

Related posts

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, कछला गंगा घाट का किया निरीक्षण

prodoxy.ai@gmail.com

सीतापुर: श्रीराम जन्मोत्सव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा पंडाल

prodoxy.ai@gmail.com

गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन हमीरपुर में कार्यक्रम, उत्कृष्ट पुलिसकर्मी सम्मानित

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment