CITY

टीकमगढ़ में अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन, शहर में निकली शोभायात्रा

ब्यूरो: सुरेश कुमार चौधरी | टीकमगढ़

टीकमगढ़। जिले में इन दिनों अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को किन्नर समाज द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा संगम गार्डन से शुरू होकर नजरबाग पहुंची, जहां धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

नजरबाग स्थित श्री राम जानकी मंदिर में किन्नरों ने घंटा चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर में स्थित मजार पर चादर चढ़ाई गई। धार्मिक कार्यक्रम के बाद शोभायात्रा वापस संगम गार्डन पहुंचकर संपन्न हुई।

शोभायात्रा के दौरान किन्नर समाज के लोगों ने नाच-गाने के साथ लोगों की खुशहाली और सुख-समृद्धि के लिए दुआएं मांगीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किन्नर समाज के लोग शामिल हुए।

2 अक्टूबर तक चलेगा सम्मेलन

सम्मेलन की आयोजक बबली किन्नर ने बताया कि कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से किन्नर समाज के लोग शामिल हुए हैं। यह सम्मेलन 2 अक्टूबर तक चलेगा। सम्मेलन के दौरान नए शिष्यों को दीक्षा देने के साथ गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन किया जाता है।

बबली किन्नर के मुताबिक सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य किन्नर समाज को एकजुट करना, आपसी विवादों का समाधान करना और समाज के लिए आवश्यक नियम-कायदे तय करना है।

सम्मेलन में सम्मान, शिक्षा, रोजगार, आरक्षण, पहचान पत्र, आवास और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि ऐसे सम्मेलनों के माध्यम से समाज के लोगों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने और विभिन्न समस्याओं पर सामूहिक रूप से विचार करने का प्रयास किया जाता है।

R हिन्दुस्तान टीवी न्यूज़

Related posts

ओरछा रोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुए के फड़ पर छापा; 11 जुआरी गिरफ्तार, ₹87,300 नकद और 14 दोपहिया वाहन जब्त

prodoxy.ai@gmail.com

होली की खुशियां मातम में बदलीं, डहर ताल में डूबे दो युवक।

prodoxy.ai@gmail.com

शाहाबाद में विद्युत समस्याओं पर मंत्री रजनी तिवारी की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment