CITY

बरही डिग्री कॉलेज के पास तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत

बरही।* बरही डिग्री कॉलेज के समीप स्थित तालाब में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरसोत निवासी प्रभु ठाकुर, पिता धानू ठाकुर के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रभु ठाकुर प्रत्येक रविवार को अपने होटल में साफ-सफाई का काम करने आते थे। रविवार को वह होटल में काम करने के बजाय तालाब में फूल तोड़ने चले गए थे। फूल तोड़ने के दौरान पैर फिसलने अथवा झाड़ियों में उलझने के कारण वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

आसपास मौजूद लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल तालाब में उनकी तलाश शुरू की। स्थानीय लोगों ने करीब दो से ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद प्रभु ठाकुर को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी शोक का माहौल है। घटना ने क्षेत्र के लोगों को गमगीन कर दिया है।

रिपोर्ट: मनोहर कुमार राज

Related posts

डीएम ने पिपराही प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

prodoxy.ai@gmail.com

नरोरा थाना प्रभारी ने राजघाट गंगा घाट और बैरियर पर परखी सुरक्षा व्यवस्था

prodoxy.ai@gmail.com

एसपी विनीत जायसवाल ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment