CITY

तखतगढ़ में दीपावली पर होगी सजावटी रोशनी प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेंगे 11 हजार रुपये

नगरपालिका की अनूठी पहल, शहर को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने की तैयारी*

तखतगढ़, 19 अक्टूबर। दीपावली पर्व 2026 के अवसर पर तखतगढ़ शहर को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने एक नई पहल की है। नगरपालिका की स्थापना के 75 वर्षों बाद पहली बार शहर में घरों और प्रतिष्ठानों के लिए सर्वश्रेष्ठ सजावटी रोशनी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में आकर्षक विद्युत सजावट करने वाले विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार बंजारा ने बताया कि दीपावली के पावन अवसर पर शहर की सुंदरता बढ़ाने और नागरिकों में उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके लिए नगर के व्यापारियों, दुकानदारों, प्रतिष्ठान संचालकों और भवन स्वामियों से अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाने की अपील की गई है।

विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

नगरपालिका प्रशासन की ओर से प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

  • प्रथम पुरस्कार: 11,000 रुपये
  • द्वितीय पुरस्कार: 5,100 रुपये
  • तृतीय पुरस्कार: 2,100 रुपये

ये रहेंगी प्रतियोगिता की शर्तें

प्रतियोगिता नगरपालिका तखतगढ़ की सीमा के अंतर्गत आयोजित होगी। सजावट का मूल्यांकन उसकी सुंदरता, आकर्षण, मौलिकता और स्वच्छता के आधार पर किया जाएगा। विद्युत सजावट में सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। नगरपालिका द्वारा गठित निर्णायक समिति का निर्णय अंतिम रहेगा। विजेताओं को नगरपालिका तखतगढ़ की ओर से निर्धारित नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

नगरपालिका प्रशासन ने शहरवासियों से दीपावली पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ-साथ साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की है। इस पहल से शहर में दीपावली की रौनक बढ़ने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित होने की उम्मीद है।

*न्यूज़ रिपोर्टर: कन्हैयालाल सोलंकी, तखतगढ़

Related posts

शिवपुरी: 15 आदिवासी परिवारों के आवासीय पट्टों का मामला जनसुनवाई में पहुंचा, पटवारी पर गलत रिपोर्ट के आरोप

prodoxy.ai@gmail.com

पांढुर्णा में अमृत हरित महाअभियान, नगर पालिका ने किया वृहद पौधारोपण

prodoxy.ai@gmail.com

नगरवासियों ने 25 पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं का किया सम्मान

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment