मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों के लिए जारी की करीब 1,500 करोड़ रुपये की धनराशि

खैराबाद/सीतापुर। दीपावली के अवसर पर खैराबाद स्थित भूमिजा हॉल में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों के खातों में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से करीब 1,500 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर ‘गुरु चाचा’ रहे। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ‘बबलू भैया’ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने लाभार्थियों और उपस्थित महिलाओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर., जिला पूर्ति अधिकारी गौरव चौधरी, अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं मौजूद रहीं।
दीपावली पर मिली सब्सिडी को उज्ज्वला योजना के पात्र परिवारों के लिए त्योहार की खुशियों में आर्थिक सहयोग के रूप में देखा जा रहा है।
रिपोर्ट: रवि शंकर मिश्रा
