अररिया | रिपोर्टर: अवेश आलम
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय रामविलास पासवान की 80वीं जयंती रविवार को अररिया स्थित पार्टी जिला कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने की। समारोह की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर और स्वर्गीय रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान ने हमेशा गरीबों, दलितों, वंचितों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीबों तक अनाज पहुंचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान ने हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी और समाज के कमजोर वर्गों के हितों के लिए निरंतर कार्य किया।
समारोह में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शमशाद राही, छात्र प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार सूर्यभारती, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. मुकारीब, लेबर सेल के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. अजमल, चिकित्सक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नीरज राय, जिला प्रधान महासचिव अमित आनंद, जिला सचिव मो. रईश, नगर अध्यक्ष जोगबनी रमेश पासवान सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय रामविलास पासवान के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
