Uncategorized

अस्तौन विद्यालय के छात्रों ने किया पॉलीटेक्निक का औद्योगिक भ्रमण

टीकमगढ़ | ब्यूरो चीफ: सुरेश कुमार चौधरी | R हिन्दुस्तान TV न्यूज़*

टीकमगढ़। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अस्तौन के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत औद्योगिक भ्रमण कराया गया। इसी क्रम में छात्र-छात्राओं ने शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय टीकमगढ़ का भ्रमण कर तकनीकी शिक्षा और विभिन्न ट्रेडों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

यह औद्योगिक भ्रमण विद्यालय के प्राचार्य बलराम यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पहुंचने पर प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा एवं विभिन्न कौशलों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को अपैरल, सिलाई मशीन, आईटी सहित अन्य ट्रेडों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को उनकी रुचि और कौशल के अनुसार भविष्य में करियर का चयन करने को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

भ्रमण के दौरान भारती खटीक, विनय शुक्ला, सुमन तिवारी, अर्चना दीक्षित, निशी साहू सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

शिवपुरी: करैरा के समोहा गांव में मारपीट का आरोप, महिलाएं और बच्चे भी घायल

prodoxy.ai@gmail.com

निर्धारित पैरामीटरों पर आकांक्षी जिला के कलेक्टर मृणाल मीना ने की कार्यों की समीक्षा

prodoxy.ai@gmail.com

हजारीबाग में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान नकली शराब बरामद, एक गिरफ्तार

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment