Uncategorized

एटा: क्षेत्राधिकारी सदर ने थाना पिलुआ का किया त्रैमासिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एटा। क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह ने थाना पिलुआ का त्रैमासिक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक, मैस, अभिलेख प्रबंधन, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला सहायता डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

क्षेत्राधिकारी ने आगंतुक रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, रजिस्टर संख्या-04, रजिस्टर संख्या-08, मिशन शक्ति काउंसलिंग रजिस्टर एवं कार्य वितरण रजिस्टर का भी अवलोकन किया। उन्होंने थाना परिसर और शौचालयों में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, महिला सहायता डेस्क पर प्राप्त शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता तथा मिशन शक्ति के तहत संचालित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए गए।

रिपोर्ट: सूरज कुमार, एटा पत्रकार
R हिंदुस्तान टीवी न्यूज़

Related posts

साइबर ठगी के शिकार सुजीत कुमार को मिली बड़ी राहत, 2.34 लाख रुपये वापस

prodoxy.ai@gmail.com

डॉ. तौसीफ इलाही की डिग्री पर उठे सवाल, कई अस्पतालों में ऑपरेशन करने के आरोप

prodoxy.ai@gmail.com

शिवपुरी: भैंस चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 9.50 लाख का माल बरामद

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment