ग्वालियर, मध्य प्रदेश। जिले में प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 19 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार, पटवारियों के खिलाफ यह कार्रवाई फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व ई-केवाईसी, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही और न्यायालयीन प्रकरणों में समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने के चलते की गई है।
संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा निलंबन के आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई को सरकारी कामकाज में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में उठाए गए कदम के रूप में देखा जा रहा है।
रिपोर्ट: रविकांत शर्मा, डबरा-भितरवार।
