BREAKING NEWS

चौथ का बरवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सवाई माधोपुर। जिले के चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल चार लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर रामगढ़ क्षेत्र स्थित मीणा होटल के पास की गई। यहां मानपुर निवासी कुलदीप (26) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 16/54 के तहत मामला दर्ज किया गया।

दूसरी कार्रवाई भेड़ा मेला रोड, चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र में की गई। पुलिस ने हरकेश (38) निवासी मानपुर को गिरफ्तार कर उसके पास से दो लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद की। आरोपी के विरुद्ध भी राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 16/54 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्ट: बृजेश त्रिवेदी, चौथ का बरवाड़ा।

Related posts

नागौर और मेड़ता कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही खाली कराया गया परिसर

prodoxy.ai@gmail.com

छतरपुर में प्रॉपर्टी डीलर ने ट्रेन से कटकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

टिटलागढ़ में अस्पताल शिफ्ट होने के बाद इलाज में देरी का आरोप,मरीज की मौत से लोगों में आक्रोश।

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment