रिपोर्ट: नबाब सिंह, तहसील संवाददाता बिलग्राम
जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता सतेंद्र कुमार पानू के नेतृत्व में बिलग्राम के सांडी तिराहा के निकट कैंडल मार्च निकाला गया।

कैंडल मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में नारे लगाए और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेता सतेंद्र कुमार पानू ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अधिकार है। उनका कहना था कि शिक्षा, न्याय और सम्मान की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता तथा छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।
उन्होंने जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच कराए जाने और शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की।
कैंडल मार्च में हरि नाम सिंह यादव, विनय गौतम, महेश लाल वर्मा, लेखराज वर्मा, बसंत लाल गौतम, सुखलाल गौतम, सुधीर गौतम, सर्वेश गौतम, कपिल यादव, उमेश वर्मा, वीरेंद्र पाल वर्मा सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट: जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज और उससे जुड़े आरोपों को लेकर विभिन्न पक्षों के अलग-अलग दावे हैं। इस समाचार में प्रदर्शनकारियों द्वारा व्यक्त मांगों और बयानों को उसी रूप में प्रस्तुत किया गया है।
