Uncategorized

जहरीले सर्प के दंश से किशोर की मौत, गांव में शोक

रेउसा/थानगांव, सीतापुर। थानगांव थाना क्षेत्र में सर्पदंश से एक किशोर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि थाना थानगांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामीपुर गोडवा के मजरा राधे पुरवा निवासी रामचन्दर गौतम का 15 वर्षीय पुत्र विकास मंगलवार शाम करीब 6 बजे घर के अंदर बनी दुछतिया पर रखे कंडे उतार रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद जहरीले सांप ने उसके दाएं हाथ की उंगली में डस लिया। विकास दो भाईयों में बडा था ।

सांप के काटते ही किशोर की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल महमूदाबाद स्थित एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में परिजनों ने थानगांव थाने में लिखित तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विमल गौतम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

कन्नौज में सोने की बरामदगी पर अखिलेश यादव के आरोप, पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

prodoxy.ai@gmail.com

फर्जी पत्रकारों पर लगाम जरूरी, पत्रकारिता की साख बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत

prodoxy.ai@gmail.com

मुख्यमंत्री का जताया आभार, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment