प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों और उनके आश्रितों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब शिक्षकों को इलाज के लिए अपनी जेब से पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए “मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना” और शिक्षकों के लिए पीएनबी के साथ अनुबंध कार्यक्रम की शुरुआत की है।

इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आगरा से किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रदेश के सभी जनपदों में किया गया।
गाजीपुर जनपद में यह कार्यक्रम रायफल क्लब सभागार में आयोजित किया गया, जहां जनपद स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री के संबोधन को लाइव देखा और सुना गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह ने योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक जखनियां वेदी राम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद और जिला विकास अधिकारी राजन राय सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अधिकारियों ने कहा कि यह योजना शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
रिपोर्टर – मोहम्मद इसरार
गाजीपुर, उत्तर प्रदेश
