Uncategorized

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में ऐतिहासिक पहल, रक्षाबंधन पर तीन दिन निःशुल्क बस यात्रा का उपहार

रिपोर्ट_अवनीश चंद्र तिवारी उर्फ छोटे

कन्नौज
प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत की उपस्थिति में मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान एवं स्वावलंबन को समर्पित “लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना” के अंतर्गत आर.के. पैलेस, तिर्वा रोड, बेहिरन, कन्नौज में भव्य कार्यक्रम आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने मातृशक्ति का सम्मान करते हुए महिलाओं को एक-एक साड़ी एवं मिष्ठान भेंट किया गया। महिलाओं ने इस पहल के लिए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

राज्यमंत्री ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता को समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे वरिष्ठ महिलाओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उन्हें आत्मनिर्भर जीवन जीने का संबल प्राप्त होगा।

उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 27, 28 एवं 29 अगस्त 2026 को प्रदेश की सभी माताओं एवं बहनों को अपने एक सहयात्री के साथ निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस विशेष सुविधा का लाभ एक करोड़ से अधिक माताओं-बहनों को मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रदेश सरकार की महिला सम्मान एवं मातृशक्ति के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक है।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रिया शाक्य ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं-बहनों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान किया जाना सरकार की ओर से महिलाओं के लिए अत्यंत सराहनीय एवं सम्मानजनक उपहार है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम का सफल संचालन आशुतोष दुबे द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, डीसी एनआरएलएम राजकुमार लोधी, डीसी मनरेगा दिनेश यादव, पीडी डीआरडीए राम औतार सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन सहित अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

Related posts

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट बार अध्यक्ष से मिले विकास भारतीय, सौंपा मांग पत्र

71 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा का भव्य समापन

prodoxy.ai@gmail.com

पेरिविंकल में रोबोटिक्स एक्सपो: छात्रों के आइडिया को मिली तकनीकी उड़ान

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment