POLITICALSTATE

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद पहुंचे, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों संग की संक्षिप्त बैठक

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को चार्टर्ड एवं स्टेट प्लेन के माध्यम से मुरादाबाद पहुंचे। मुख्यमंत्री का विमान भदासना स्थित एयरपोर्ट पर उतरा, जहां प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

मुरादाबाद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक कर कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की जानकारी ली। बैठक के दौरान उन्होंने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से जनपद की स्थिति तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फीडबैक प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार पेंसिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, शहर विधायक रितेश गुप्ता, कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, महापौर विनोद अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया। संक्षिप्त प्रवास के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बिजनौर के लिए रवाना हो गए, जहां उनका पूर्व निर्धारित कार्यक्रम प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी तथा प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दिया।

रिपोर्टर: मोहम्मद शाहरुख | मुरादाबाद

Related posts

An entrepreneur shares 20 tips for traveling for free

prodoxy.ai@gmail.com

Travel Update – Detroit named second best city for 2018 travel destinations

prodoxy.ai@gmail.com

लखनऊ समेत 45 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं की चेतावनी

Leave a Comment