राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है।

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की सड़क और परिवहन व्यवस्था से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। बैठक में सबसे अहम फैसला तेलीबांधा-जोरा प्रस्तावित एलिवेटेड रोड को लेकर हुआ। सांसद के आग्रह पर वीआईपी चौक से एयरपोर्ट रोड की दिशा में करीब 300 से 500 मीटर अतिरिक्त एलिवेटेड रोड बनाने की स्वीकृति दी गई है। इससे वीआईपी चौक पर यातायात का दबाव कम होने और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। इसके साथ ही NH-130B रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग को सारंगढ़ तक विस्तार देकर फोरलेन परियोजना में शामिल करने की स्वीकृति की जानकारी दी गई। बैठक में रायपुर-दुर्ग-भिलाई मार्ग पर फ्लाईओवर, ग्रेड सेपरेटर, सर्विस रोड और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए नई सड़क एवं इंटरचेंज जैसे प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।
रिपोर्टर: अशोक मिश्रा
लोकेशन: रायपुर, छत्तीसगढ़
