CITY

विकास भवन में प्रेरणा कैफे का भव्य उद्घाटन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगा रोजगार

सुलतानपुर। विकास भवन परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित प्रेरणा कैफे का भव्य उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने किया। इस पहल का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

प्रेरणा कैफे का संचालन शारदा महिला स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत बेलाही, विकासखंड लंभुआ द्वारा किया जाएगा। समूह की ओर से श्रीमती कान्ती देवी को कैफे संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही समूह की अन्य महिलाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कैफे में सुबह पोहा, पूड़ी-सब्जी, पकौड़ी, जलेबी, समोसा, फिंगर चिप्स और चाय सहित विभिन्न खाद्य पदार्थ उपलब्ध होंगे। दोपहर में पराठे, राजमा-चावल समेत अन्य व्यंजन भी लोगों को मिलेंगे।

उद्घाटन कार्यक्रम में उपायुक्त स्वतः रोजगार के.के. गोस्वामी, जिला मिशन प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव, मो. जासिफ, शशिकांत सहित संबंधित अधिकारी और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

Related posts

सीतापुर: रामपुर कला थाना दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं 71 फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

पुश्तैनी जमीन के कथित फर्जी नामांतरण का मामला, पटवारी पर धमकी देने का आरोप

prodoxy.ai@gmail.com

पूरनपुर में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, केक काटकर दी शुभकामनाएं

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment