CRIME

शिवपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने वाला साइबर आरोपी गिरफ्तार, ₹11.20 लाख का माल जब्त

शिवपुरी। थाना भौंती पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से धन उगाही करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से अश्लील बातचीत करता था और स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने तथा गिरफ्तारी की धमकी देकर पैसे वसूलता था।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत कार्रवाई करते हुए भौंती निवासी शिवम लोधी (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पल्सर मोटरसाइकिल, एक बलेनो कार तथा तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 11.20 लाख रुपये बताई गई है।

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं आईटी एक्ट की धारा 66C और 66D के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्ट: संजय शर्मा, शिवपुरी
R हिंदुस्तान TV News

Related posts

कोलारस वन क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज, दो ट्रैक्टर और दो कल्टीवेटर जब्त

prodoxy.ai@gmail.com

हरदोई: इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल होने के विवाद में मारपीट, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

3 Fitness goals you need to ditch immediately, according to a pro

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment