तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, दूसरे पक्ष की शिकायत पर NCR*

शिवपुरी, मध्य प्रदेश। शिवपुरी के ग्वालियर बायपास स्थित गीता फिलिंग स्टेशन के संचालक नीतेश जैन और जय माई की मोटर्स के संचालक अनिकेत प्रताप सिंह परमार के बीच बैनर लगाने और हटाने को लेकर विवाद हो गया। 18 अक्टूबर की सुबह हुए इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, विवाद के बाद नीतेश जैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अनिकेत प्रताप सिंह परमार, उनके पिता धर्मेंद्र प्रताप सिंह परमार, अनिकेत के भाई और एक अज्ञात व्यक्ति पर मारपीट करने के आरोप लगाए।
पुलिस ने नीतेश जैन की शिकायत के आधार पर तीन नामजद आरोपियों और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, दूसरे पक्ष के अनिकेत परमार की शिकायत पर भी पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है।
बैनर लगाने और हटाने से शुरू हुआ यह विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। फिलहाल, मामले में दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई है।
रिपोर्ट: सुरेन्द्र कुशवाह, जिला ब्यूरो चीफ, शिवपुरी\
