CITY

शिवहर के 68,684 पेंशनधारियों के खाते में पहुंची 7.77 करोड़ रुपये की पेंशन राशि

शिवहर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सोमवार, 10 अगस्त 2026 को शिवहर जिले के 68,684 पेंशनधारियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल 7 करोड़ 77 लाख 24 हजार 900 रुपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की गई। बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेंशन राशि का सीधा हस्तांतरण किया।


कार्यक्रम में शिवहर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पेंशन योजना के लाभार्थी भी शामिल हुए। इस दौरान जिला पदाधिकारी श्रीमती प्रतिभा रानी, उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री प्रेम सागर मिश्र, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री ब्रज भूषण कुमार तथा जिला जन-संपर्क पदाधिकारी अहमर अब्दाली उपस्थित रहे।
जिला पदाधिकारी श्रीमती प्रतिभा रानी ने पेंशन राशि प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिन पेंशनधारियों ने अभी तक जीवन प्रमाणीकरण (Life Certificate) नहीं कराया है, वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण करा लें।
उन्होंने कहा कि जीवन प्रमाणीकरण समय पर कराने से भविष्य में पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी और लाभार्थियों को पेंशन योजना का लाभ सुचारू रूप से मिलता रहेगा।
ब्यूरो चीफ अजय कुमार

Related posts

खैराबाद CHC में अधीक्षक के प्रभार को लेकर उठे सवाल, स्वास्थ्य विभाग से मांगा गया स्पष्टीकरण

prodoxy.ai@gmail.com

ओरछा रोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुए के फड़ पर छापा; 11 जुआरी गिरफ्तार, ₹87,300 नकद और 14 दोपहिया वाहन जब्त

prodoxy.ai@gmail.com

किरंदुल में ब्लॉक कांग्रेस ने AM/NS प्रबंधन को सौंपा 10 सूत्रीय मांगपत्र, समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment