CITYCRIME

हजारीबाग में चला विशेष वाहन जांच अभियान, 157 वाहनों का चालान

हजारीबाग। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग की गई।

इस अभियान के लिए थाना प्रभारी यातायात सहित चार पुलिस पदाधिकारियों और आठ गृहरक्षकों की टीम गठित की गई। टीम ने वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 64, ट्रिपल राइडिंग करने वाले 25, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाने वाले 2 तथा नो पार्किंग में खड़े 66 ऑटो, टोटो एवं अन्य वाहनों का चालान काटा गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्ट: मनोहर कुमार राज

Related posts

कोलारस वन क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज, दो ट्रैक्टर और दो कल्टीवेटर जब्त

prodoxy.ai@gmail.com

नरवर पुलिस की कार्रवाई: 70 लीटर अवैध हाथभट्टी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

prodoxy.ai@gmail.com

नरौरा में अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की नवनिर्मित प्रतिमा का लोकार्पण

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment