Uncategorized

चरही घाटी में बनेगा नन्हे हनुमान का भव्य मंदिर, सावन पूर्णिमा पर रखी गई नींव

हजारीबाग, झारखंड। चरही घाटी में नन्हे हनुमान मंदिर निर्माण की दिशा में शुभ शुरुआत हो गई है। सावन पूर्णिमा की पावन बेला में मंदिर निर्माण के लिए विधिवत नींव रखी गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी अजीत कुमार के साथ किन्नर समाज की प्रमुख आरती दीदी ने भी नींव की ईंट रखकर मंदिर निर्माण का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में जीप सदस्य बासुदेव करमाली, मुखिया चनारो, मुखिया चरही, बलबीर सिंह, उमेश सिंह, महादेव राणा, रमेश यादव और आशा देवी सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

मंदिर निर्माण को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजन में शामिल लोगों ने नन्हे हनुमान मंदिर को आस्था और श्रद्धा का केंद्र बनाने की बात कही।

आयोजकों के अनुसार मंदिर निर्माण कार्य को दीपावली तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मंदिर बनने के बाद चरही घाटी और आसपास के श्रद्धालुओं के लिए यह धार्मिक स्थल आकर्षण का केंद्र बनेगा।

रिपोर्ट: मनोहर कुमार राज
ब्यूरो चीफ, हजारीबाग, झारखंड

Related posts

मुरादाबाद में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर सब-इंस्पेक्टर समेत दो सिपाही निलंबित

prodoxy.ai@gmail.com

चित्तौड़गढ़ में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव: 527 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, विकास परियोजनाओं का हुआ वर्चुअल प्रसारण

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट बार अध्यक्ष से मिले विकास भारतीय, सौंपा मांग पत्र

Leave a Comment