रिपोर्टर: अशोक मिश्रा
लोकेशन: तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

तिल्दा-नेवरा। नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में तिल्दा-नेवरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना तिल्दा-नेवरा में अपराध क्रमांक 404/2026 दर्ज किया गया। मामले में धारा 74, 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस तथा धारा 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान शोभू साहू (19 वर्ष) के रूप में की। पुलिस के मुताबिक आरोपी तिल्दा के वार्ड क्रमांक 19, जोता फाटक के पास का निवासी है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
नाम: शोभू साहू
उम्र: 19 वर्ष
निवासी: वार्ड क्रमांक 19, जोता फाटक के पास, तिल्दा
थाना: तिल्दा-नेवरा
जिला: रायपुर, छत्तीसगढ़
