सीतापुर। थाना थानगांव में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी सीतापुर राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर आम जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं।

जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों की मौके पर जाकर जांच की जाए और उनका समयबद्ध एवं निष्पक्ष तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समाधान दिवस में भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों की संख्या अधिक रही।
अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि भूमि विवाद और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में संयुक्त राजस्व-पुलिस टीम मौके पर भेजकर जांच करे। जटिल मामलों में भी समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे आम जनता का प्रशासन पर विश्वास बना रहे।
इस दौरान उप जिलाधिकारी बिसवां, तहसीलदार महमूदाबाद उमाशंकर त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट: अनुज पांडे, रेउसा-सीतापुर | R हिंदुस्तान न्यूज़ TV
