Uncategorized

रामनगर में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

संवाददाता संदीप शर्मा बाराबंकी

बाराबंकी। दिनांक 25 अगस्त 2026 को संभाग मध्य उत्तर प्रदेश, भाग अवध, अंचल बाराबंकी के अंतर्गत संच रामनगर एवं महादेवा, रामनगर थाने में रक्षाबंधन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन थाना प्रभारी श्री अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर आचार्य बहनों ने पुलिस कर्मचारियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और स्नेह का संदेश दिया। बहनों ने पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में रामनगर के पुलिस कर्मचारी श्री प्रमोद कुमार, श्री माधवेंद्र सिंह सहित समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। वहीं अंचल बाराबंकी की संभाग महिला प्रमुख एवं अंचल पालक श्रीमती गुड़िया दीदी, अभियान प्रमुख श्री प्रशांत भाई साहब, संच प्रमुख प्रियंका वर्मा, संच प्रमुख श्री पन्ना लाल भाई साहब सहित सभी आचार्य बहनों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान रक्षाबंधन पर्व के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, कर्तव्य और सामाजिक समरसता का पवित्र संदेश है। इस अवसर ने पुलिसकर्मियों और समाज के बीच आपसी स्नेह एवं भाईचारे की भावना को और मजबूत किया।

Related posts

हजारीबाग के जेपी मेमोरियल हॉस्पिटल में 3 किलो का बड़ा ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया।

prodoxy.ai@gmail.com

दो पुलिसकर्मियों पर संगठन के लोगों से मारपीट का आरोप

prodoxy.ai@gmail.com

लटेरी में वाहन चेकिंग अभियान, 14 चालान से ₹4,400 समन शुल्क वसूला

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment