Uncategorized

लिधौरा में सेवा सेतु शिविर का आयोजन, 150 से अधिक आवेदनों का मौके पर निराकरण

टीकमगढ़।* सरकार आपके द्वार सेवा सेतु संकल्प अभियान के तहत रविवार को लिधौरा नगर परिषद के विवाह घर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों एवं आमजन की विभिन्न समस्याओं को सुना गया और शासकीय योजनाओं से संबंधित सेवाओं एवं समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई। इस दौरान 150 से अधिक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ लिधौरा तहसीलदार *अनिल कुमार गुप्ता, नगर परिषद सीएमओ **प्रदीप भदौरिया, नगर परिषद अध्यक्ष *स्वप्निल तिवारी, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

शिविर में विभिन्न विभागों के अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। तहसीलदार, सीएमओ एवं भाजपा नेताओं ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कर्मचारियों से प्राप्त आवेदनों और आमजन की समस्याओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

तहसीलदार अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर निराकरण करना प्रशासन की प्राथमिकता है। संबंधित अधिकारी प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई करें, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया, जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। कार्यक्रम में पवन भट्ट, राजेश गौतम, रविंद्र चतुर्वेदी, सचिन खटीक, सरमन चढ़ार, महेश सैनी, प्रिंस खटीक, अशोक खटीक, पुष्पेंद्र योगी, अवध किशोर राजपूत, संजय श्रीधर, रामचंद्र परमार, शुभांक नायक, प्रमोद नायक, विजय पुरोहित, शंकर लाल कुशवाहा, दामोदर रैकवार, ब्रगभान अहिरवार, जितेंद्र सिरवैया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

रिपोर्ट: सुरेश कुमार चौधरी, जिला ब्यूरो चीफ, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश

Related posts

लटेरी में वाहन चेकिंग अभियान, 14 चालान से ₹4,400 समन शुल्क वसूला

prodoxy.ai@gmail.com

शिवपुरी: मां काली के दरबार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली महोत्सव

prodoxy.ai@gmail.com

दिवंगत आरक्षी अर्जुन राम को पुलिस लाइन स्थित पुलिस शहीद स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment