जय सिंह टाइगर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की*

वाराणसी, उत्तर प्रदेश। वाराणसी के रामनगर क्षेत्र में स्नातक एमएलसी एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाजवादी विचारधारा से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई और सभी समाजवादियों से एकजुट होकर चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।
बैठक में समाजवादी मजदूर सभा के वाराणसी जिलाध्यक्ष जय सिंह टाइगर ने कहा कि चुनाव के लिए अब समय कम बचा है। ऐसे में सभी समाजवादी साथियों को एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
कई पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में विनोद यादव, जोनल प्रभारी रामनगर; इमरान खान, प्रदेश सचिव समाजवादी अधिवक्ता सभा; आरती यादव एडवोकेट, पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव महिला सभा; धनंजय साहनी, जिला महासचिव समाजवादी मजदूर सभा वाराणसी; तथा सरोज शर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष समाजवादी मजदूर सभा वाराणसी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बैठक में एमएलसी चुनाव को लेकर संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर चर्चा की गई।
रिपोर्ट: नवीन कुमार, वाराणसी
