CITY

शासकीय महाविद्यालय लटेरी की परिसर कार्यकारिणी की घोषणा

विदिशा | संवाददाता – जितेन्द्र प्रजापति | R हिन्दुस्तान TV न्यूज़*

लटेरी। आज शासकीय महाविद्यालय लटेरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ.भा.वि.प.) की परिसर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यकारिणी की घोषणा अ.भा.वि.प. नगर अध्यक्ष अजय शर्मा द्वारा की गई।

घोषित कार्यकारिणी में वैभव जोशी को परिसर अध्यक्ष एवं शिवानी श्रीवास्तव को परिसर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर नगर मंत्री अभिषेक जादौन, भाग संयोजक मिलन राजपूत, नगर उपाध्यक्ष सोनिका पंथी, नगर सह मंत्री वेदांश अग्रवाल तथा नगर SFD प्रमुख अभिषेक सुमन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और विद्यार्थियों के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने को लेकर चर्चा भी हुई।

Related posts

सरई में विंध्य विद्यालय का प्रतिभा सम्मान समारोह, IFS रविनंदन गुप्ता का हुआ अभिनंदन

prodoxy.ai@gmail.com

कनेक्शन के बाद भी नहीं पहुंचा पानी, नमामि गंगे योजना पर उठे सवाल

prodoxy.ai@gmail.com

शिवपुरी के निजी D.El.Ed कॉलेजों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, जांच की मांग

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment