एटा। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मारपीट एवं गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली देहात में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 250/2024, धारा 323, 504 एवं 326 भादवि में वांछित अभियुक्त गौरव यादव पुत्र कालीचरन निवासी वंथल कुतुवपुर, थाना पिलुआ, जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के.के. लोधी, उपनिरीक्षक अभिषेक वत्सल, कांस्टेबल बादल सिरोही एवं कांस्टेबल आशीष चौधरी शामिल रहे।
रिपोर्ट: सूरज कुमार, पत्रकार एटा | R हिंदुस्तान TV न्यूज़
