बिसवाँ/रेउसा, सीतापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) बिसवाँ जिले की रेउसा नगर इकाई द्वारा श्री रघुनाथ जी एकेडमी में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं और युवाओं में अभाविप से जुड़ने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में प्रांत सेवार्थ विद्यार्थी संयोजक अलख कांत श्रीवास्तव एवं तहसील संयोजक आशुतोष गुप्ता ने प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में सहभागिता की। अलख कांत श्रीवास्तव ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को किताबी शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।

वहीं आशुतोष गुप्ता ने विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि एकेडमी क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों के सहयोग से सैकड़ों विद्यार्थियों ने अभाविप की सदस्यता ग्रहण की और राष्ट्रहित एवं छात्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर- अनुज पांडे, रेउसा सीतापुर
