CITY

हरदोई क्षतिग्रस्त खड़ंजे से 10 गांव प्रभावित हैवी वाहनों से खड़ंजा हुआ ध्वस्त PWD JE ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से खबर, जहां टोडरपुर ब्लॉक के फैजुल्लापुर से लेकर शाहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत दलेलनगर के मजरा सेनपुर तक लगभग 1 किलोमीटर सड़क का डामरीकरण कराया जा रहा है।

हालांकि, सेनपुर के पास करीब 200 मीटर का छूटा हुआ खड़ंजा हैवी लोड डंपरों की आवाजाही के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। रास्ता खराब होने से आसपास के लगभग 8 से 10 गांवों का संपर्क प्रभावित हो रहा है और ग्रामीणों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। जनता की लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी के जेई फुरकान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही क्षतिग्रस्त रास्ते को दुरुस्त करवाया जाएगा। हरदोई से धनंजय सिंह की रिपोर्ट।

Related posts

विकास भवन में प्रेरणा कैफे का भव्य उद्घाटन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगा रोजगार

prodoxy.ai@gmail.com

कन्नौज की गौशाला में बदहाल हालात का आरोप, सूखा भूसा खाने को मजबूर गोवंश

prodoxy.ai@gmail.com

पीएम किसान योजना के नाम पर साइबर ठगी का पर्दाफाश, पुलिस ने पीड़ित को लौटाए ₹4,999

Leave a Comment