CRIME

हरदोई में तेज रफ्तार कार का कहर, साइकिल सवार मजदूर की मौत के बाद सड़क जाम

हरदोई, उत्तर प्रदेश | नवाब सिंह, तहसील संवाददाता बिलग्राम

हरदोई जिले के बघौली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

जानकारी के अनुसार, बघौली–माधौगंज मार्ग पर पत्तापुरवा के सामने बुधवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार विजय शंकर (54) को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। विजय शंकर भट्ठे पर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बघौली और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने वाहन मालिक को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस द्वारा समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हुई।

मृतक अपने पीछे पत्नी मीरा, दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। संबंधित वाहन और चालक के संबंध में भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

हबीबगंज पुलिस को बड़ी सफलता: शातिर चोर गिरफ्तार, 2 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद

शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता: गुड़गांव से बरामद हुई अपहृत नाबालिग, आरोपी गिरफ्तार

prodoxy.ai@gmail.com

New York’s first women-only boxing club is here

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment