CITY

अयोध्या में आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश का जिला अधिवेशन आयोजित, हिमांशु त्रिपाठी बने अंतरंग सदस्य

अयोध्या। आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जनपद अयोध्या के आर्य समाज सदस्यों का जिला अधिवेशन स्थानीय आर्य समाज जमुनिया बाग परिसर में आयोजित किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता आर्य समाज जमुनिया बाग के प्रधान हिमांशु त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम में आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी और विभिन्न आर्य समाजों के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

अधिवेशन के दौरान हिमांशु त्रिपाठी, प्रधान आर्य समाज जमुनिया बाग एवं प्रबंधक राजकरण इंटर कॉलेज और आर्य कन्या इंटर कॉलेज अयोध्या को सर्वसम्मति से आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश का अंतरंग सदस्य चुना गया।

अधिवेशन में आर्य समाज जमुनिया बाग, सुभाष नगर, सावरकर नगर, अछोरा और ईंटगांव के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सहभागिता की।

प्रदेश स्तर पर अंतरंग सदस्य चुने जाने के बाद राजकरण इंटर कॉलेज अयोध्या में हिमांशु त्रिपाठी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शिवकुमार मिश्र की अध्यक्षता में शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर श्री स्वामीनाथ राम, आनंद शुक्ला, उमाशंकर शुक्ल, विजेंद्र सिंह, अंकुर तिवारी, देव प्रकाश पाठक, रितेश जायसवाल, ललित रंजन, दिलीप पांडेय, राम भरत, दिवाकर वर्मा, अजय कुमार, बृजेश तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: रोहित श्रीवास्तव, अयोध्या

Related posts

सकीट थाने में पीस कमेटी की बैठक त्योहारों पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

prodoxy.ai@gmail.com

कोलारस वन क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज, दो ट्रैक्टर और दो कल्टीवेटर जब्त

prodoxy.ai@gmail.com

सवाई माधोपुर में पल्स पोलियो अभियान शुरू, नौनिहालों ने गटकी दो बूंद जिंदगी की

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment