अररिया, बिहार | रिपोर्ट: अवेश आलम
अररिया जिले के बथनाहा थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप की 96 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से कफ सिरप के अलावा एक बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर बथनाहा थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई, जहां बाइक सवार युवक को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरपतगंज थाना क्षेत्र के खाबदह डुमरिया पंचायत निवासी आनंद कुमार राम, पिता प्रमोद राम के रूप में हुई है।
बथनाहा थाना अध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: अवेश आलम
अररिया, बिहार
R हिंदुस्तान न्यूज़ TV
