श्रीनगर/महोबा। नमामि गंगे योजना के तहत घरों तक पानी पहुंचाने की योजना श्रीनगर के कई मोहल्लों में ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई घरों में पानी के कनेक्शन हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन अब तक नियमित रूप से जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।

पानी नहीं मिलने से लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब कनेक्शन हो चुके हैं तो आखिर पानी की आपूर्ति कब शुरू होगी? लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर जल्द जलापूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।
अब सवाल यह है कि योजना का लाभ ग्रामीणों को कब मिलेगा और जिम्मेदार विभाग इस समस्या का समाधान कब करेगा?
रिपोर्ट: सूरजभान
मंडल ब्यूरो, महोबा
R Hindustan TV News
