शिकायतों के बावजूद सोया कब्बा खेड़ा-मोलानी पावर हाउस बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में भारी आक्रोश

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कब्बा खेड़ा और मोलानी पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले साईं बसा गांव में विद्युत व्यवस्था जर्जर और टूटे हुए खंभों के सहारे चल रही है। पिछले कई महीनों से झुके और क्षतिग्रस्त पोल हादसों को न्योता दे रहे हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी नींद से जागने को तैयार नहीं हैं। स्थानीय ग्रामीणों में किसी भी वक्त बड़े हादसे की आशंका को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। इस खबर का मुख्य उद्देश्य विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर जल्द से जल्द नए पोल लगवाकर समस्या का समाधान कराना है, ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
