CITY

चित्तौड़गढ़ के डॉ. कनक जैन को मिला राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान

चित्तौड़गढ़। शिक्षा, साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक समय से सक्रिय चित्तौड़गढ़ निवासी डॉ. कनक जैन को राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षा विभाग द्वारा जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय भामाशाह एवं प्रेरक सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।

समारोह में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, अतिरिक्त शिक्षा सचिव राजेश यादव सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्यभर से चयनित 145 भामाशाहों एवं 99 प्रेरकों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

वर्तमान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कंथारिया (चित्तौड़गढ़) में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत डॉ. कनक जैन पिछले 35 वर्षों से शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्ष 2025-26 में उन्होंने चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर को शिक्षा संबल कार्यक्रम से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रम के तहत विज्ञान प्रयोगशाला के लिए उपकरण, पुस्तकालय हेतु पुस्तकें, पाठ्य सामग्री एवं वर्कबुक उपलब्ध कराई गईं। साथ ही ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन और मध्यावधि अवकाश में विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी की अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन भी कराया गया। इन शैक्षिक गतिविधियों पर लगभग 97.88 लाख रुपये खर्च किए गए, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिला।

रिपोर्ट: गौरव कुमार मेडतवाल

Related posts

कोटा में खिलाड़ियों को बड़ी सौगात: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आधुनिक बास्केटबॉल एवं कराटे सुविधाओं का किया लोकार्पण

prodoxy.ai@gmail.com

गाजियाबाद घटना को लेकर मुरादाबाद में बजरंग दल का रोड जुलूस, न्याय की उठाई मांग

prodoxy.ai@gmail.com

पोड़ी की अरपा नदी में कथित अवैध रेत खनन को लेकर विवाद, पत्रकार ने लगाए हमला और धमकी के आरोप

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment