Uncategorized

त्योहारों को लेकर एटा पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने किया पैदल गश्त

अलीगंज में भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, व्यापारियों से संवाद कर सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश

एटा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एटा पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी ने भारी पुलिस बल के साथ थाना अलीगंज क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान एसएसपी ने सार्वजनिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कराई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक और झूठी सूचनाएं प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

इस दौरान एसएसपी ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यापारियों की सुरक्षा और बाजारों में सुचारु व्यापारिक गतिविधियां सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील करते हुए पुलिस और व्यापार मंडल के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह, थाना प्रभारी रूपेश वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: सूरज कुमार

Related posts

शाहजहांपुर में सपा ने मनाई जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयंती, नेताओं ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

prodoxy.ai@gmail.com

हरदोई की मशहूर मिर्चाराम स्वीट्स पर खाद्य विभाग की छापेमारी,सफाई व्यवस्था पर सवाल

prodoxy.ai@gmail.com

करावा फीडर की बिजली व्यवस्था बदहाल, उपभोक्ताओं और किसानों में रोष

Leave a Comment