हजारीबाग। हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में दर्ज अपहरण के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, दारू थाना कांड संख्या 87/25 (दिनांक 23.08.25) के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नाबालिग का सुरक्षित पता लगाकर उसे बरामद किया। इसके बाद नियमानुसार नाबालिग का बयान माननीय न्यायालय, हजारीबाग तथा बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष दर्ज कराया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। अधिकारियों ने कहा कि पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है।
हजारीबाग पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
रिपोर्ट: मनोहर कुमार राज
