Uncategorized

दूध में मक्खी और मिठाई में फफूंद मिलने पर कार्रवाई

पांढुर्णा में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

राजस्व, खाद्य सुरक्षा और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने 16 खाद्य एवं मिष्ठान्न दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में खराब और पुरानी खाद्य सामग्री मिलने पर उसे नष्ट कराया गया। केशवा डेयरी में दूध में मरी हुई मक्खी और मिठाई में फफूंद मिलने पर तीन मशीनें सील की गईं।

दूध, दही, मिठाई और एक्सपायर्ड चॉकलेट का विनष्टीकरण कराया गया तथा दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। सौदागर होटल और होटल आदित्य में पुरानी चिकन-मटन, ग्रेवी और बिरयानी राइस सहित अन्य सामग्री नष्ट कराई गई। योगेश उपहार गृह में पिज्जा और लस्सी सहित खाद्य सामग्री का विनष्टीकरण कराया गया और मिठाई के सैंपल लिए गए। समोसा-कचौड़ी भंडार और इंदौर सेव भंडार पर गंदगी मिलने पर स्पॉट फाइन किया गया। पूरी कार्रवाई में 14,500 रुपये का स्पॉट फाइन और 14 सैंपल लिए गए।

लोकेशन: पांढुर्णा, मध्य प्रदेश
रिपोर्ट: जितेश ठाकरे

Related posts

कन्नौज में सोने की बरामदगी पर अखिलेश यादव के आरोप, पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

prodoxy.ai@gmail.com

थानगांव थाने पर समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं

prodoxy.ai@gmail.com

हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन, विशेष छापेमारी में 33 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment