CITY

पटरंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, मिठाई लेकर लौट रहा युवक गंभीर घायल

ब्यूरो चीफ: वेद प्रकाश राजपूत | अयोध्या

अयोध्या। पटरंगा थाना क्षेत्र के सिठौली-मियाकपुरवा मार्ग पर शाहबाज चक और सिठौली के बीच गुरुवार को हुए सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार पुराय गांव निवासी मोहम्मद आमिर (29) पुत्र एहतेशामुल हक अपनी अपाची मोटरसाइकिल संख्या UP42 BE 0191 से 11वीं के त्योहार की मिठाई लेने सीवन बाजिदपुर गया था। मिठाई लेकर वापस लौटते समय शाहबाज चक और सिठौली के बीच उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में मोहम्मद आमिर सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा रहा। राहगीरों की नजर पड़ने पर तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस के पहुंचने के बाद घायल युवक को खून से लथपथ हालत में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मवई ले जाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related posts

नवागत उपजिलाधिकारी संदीप यादव से शिष्टाचार भेंट, विकास और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

prodoxy.ai@gmail.com

कन्नौज की गौशाला में बदहाल हालात का आरोप, सूखा भूसा खाने को मजबूर गोवंश

prodoxy.ai@gmail.com

माँ पीताम्बरा देवी के दर्शन कर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने लिया आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment